कैराना में अवैध कब्जा हटाने में रुकावट? सभासद प्रत्याशी पर लगे आरोप
कैराना (शामली):
कैराना नगर के वार्ड नंबर 08 में अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध कब्जे की शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि वार्ड से सभासद पद के एक प्रत्याशी इस कार्रवाई में रुकावट बन रहे हैं, जिसके कारण प्रशासनिक कार्रवाई ठप पड़ी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन को सूचना देने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि योगी सरकार में भी कैराना जैसे शहर में आखिर अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी शामली और प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि अवैध कब्जा हटाकर कानून व्यवस्था कायम की जा सके।
रिपोर्ट:
शाहज़ाद बद्री
चीफ एडिटर – NDUP