ग्राम गोगवान में राशन वितरण पर गंभीर सवाल, प्रशासन तक शिकायतें लेकिन कार्रवाई नहीं
कैराना क्षेत्र के ग्राम गोगवान में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समय सरकारी कोटा बंटने के बावजूद लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा और तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल दिया जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है और उन्हें अवगत भी कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में संज्ञान लेने की मांग की जा रही है, ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिलाधिकारी महोदय ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी हैं, लेकिन उनके अधीनस्थ अधिकारी उन्हें पूरी और सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु हो सके।