धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले Shamli के Additional SP संतोष कुमार सिंह
शामली। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में दिनांक 24/25 सितंबर 2025 की रात्रि में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। श्री सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए पुलिस बल को चौकस रहना होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

संतोष कुमार सिंह ने आम जनता से भी अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बनाए रखें तथा शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
शामली पुलिस अधीक्षक श्री एन0पी0 सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।