
राजा रघुवंशी मर्डर केस: प्यार, धोखा और प्लानिंग का खूनी खेल! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मर्डर प्लान
✍️ रिपोर्ट: NDUP मीडिया | अपडेटेड: 10 जून 2025
—
“जिसे दिल दे बैठे थे, उसी ने मौत का फरमान लिख दिया…”
राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की मेघालय के नोंग्रियाट में दिल दहला देने वाली हत्या, अब एक प्रेम प्रसंग, पैसों और साज़िश की गहरी कहानी बनकर सामने आई है।
—
🕵️♂️ मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच
👉 20 मई 2025: राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय पहुँचे।
👉 23 मई को दोनों लापता हो गए।
👉 2 जून को राजा का शव वीसावडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई में मिला।
👉 9 जून को सोनम और मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के एक ढाबे से पुलिस ने दबोचा।
—
💔 प्यार का भूत या हैवानियत की मिसाल?
जांच में सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम ने अपने पुराने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साज़िश रची थी।
मकसद था राजा को रास्ते से हटाना और उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाना।
सोनम ने 3 स्थानीय लोगों को पैसे देकर हत्या की सुपारी दी।
राजा को ब्रिज के पास ले जाकर मार डाला गया, ताकि लग सके कि वह ट्रेकिंग के दौरान गिर गया।
—
🧏♀️ राज कुशवाहा की मां की दर्दभरी गुहार
पुलिस ने सोनम और राज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब राज कुशवाहा की मां मीडिया के सामने आई हैं और कह रही हैं:
> “मेरा बेटा निर्दोष है। वह ऑफिस में था। ऑफिस वालों से पूछिए। मेरी हाथ जोड़कर गुहार है—मेरे बेटे को रिहा किया जाए।”
—
📸 NDUP की विशेष जानकारी:
हत्याकांड की प्लानिंग इंदौर से की गई थी।
सोनम ने पहले से लौटने का टिकट नहीं बुक किया था।
यह दिखाया गया कि राजा ट्रेकिंग करते समय फिसल कर गिर गया।
—
🔎 पुलिस की कार्यवाही तेज़
मेघालय पुलिस के साथ मिलकर इंदौर और यूपी पुलिस ने हाई लेवल ऑपरेशन में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
हत्या में शामिल हथियार भी बरामद किए गए हैं।
—
📢 NDUP की अपील
👉 क्या ये सिर्फ एक मर्डर केस है? या समाज में बढ़ती भरोसे की हत्या का एक और उदाहरण?
👉 इस केस ने बता दिया है कि रिश्तों के पीछे भी छुपा हो सकता है खूनी प्लान।