
कुंवर बासित अली: सज्जनता, सेवा और संघर्ष का नाम
संभल जनपद में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर आज एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश कुंवर बासित अली ने पत्रकारों को संबोधित किया।
कुंवर बासित अली न सिर्फ भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी हैं, बल्कि एक ऐसे जननेता भी हैं जो जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं।
उनकी शालीनता, सौम्यता और स्पष्ट विचारधारा उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों पर उनकी सक्रियता, वक्फ बोर्ड से जुड़ी समस्याओं पर उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधानकारी सोच आज उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ बना चुकी है।
कुंवर साहब की विशेषता यह है कि वह हर कार्यकर्ता की आवाज़ को महत्व देते हैं। चाहे कोई छोटा सा कार्यकर्ता हो या आम जनता – हर व्यक्ति को सम्मान देना और समय निकालना, यही उनकी राजनीतिक संस्कृति का मूल है।
वक्फ सुधार अभियान को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक हथकंडा नहीं, बल्कि समुदाय के हितों की रक्षा का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और उनका सही उपयोग आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।
NDUP ऐसे जनसेवक को सलाम करता है, जो बिना किसी दिखावे के, समाज और संगठन दोनों के बीच एक मज़बूत पुल बनकर कार्य कर रहे हैं।
— NDUP न्यूज़, आपकी आवाज़, हमारा उद्देश्य।